पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Giridih News 7 Day Life Skills Education Camp Of Nehru Yuva Kendra Concludes

नेहरु युवा केंद्र का 7 दिवसीय जीवन कौशल शिक्षा शिविर का हुआ समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेहरू युवा केंद्र की ओर से खंडीहा में आयोजित सात दिवसीय जीवन कौशल शिक्षा शिविर का समापन हो गया। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि आज के किशोर-किशोरी कल के भविष्य हैं। ये अगली पीढ़ी हैं। जिसे संवारना हमारा दायित्व है। इसी उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र और प्रेरणा केंद्र की ओर से जीवन कौशल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। ताकि आगे चल कर अपने बेहतर जीवन जीने मंे कारगर हो सके।

वक्ताअों ने कहा कि हर व्यक्ति को कानून की जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए खंडीहा में एक पुस्तकालय होगा। जिसमंे कानूनी किताबें रखी जाएगी। यहां सरकारी योजनाओं से भी जुड़ी किताबें होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पतरोडीह मुखिया शंकर दास ने की। इस सात दिवसीय जीवन कौशल शिक्षा शिविर का संचालन प्रेरणा केंद्र के सचिव अरुण कुमार ने किया। इस मौके पर रुपम रॉय, मनोज टुडू, महेंद्र , डॉ एलएन दास आदि थे।

प्रशिक्षण मंे शामिल किशोर और प्रशिक्षक।
खबरें और भी हैं...