मेयर व डिप्टी मेयर प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मेयर व डिप्टी मेयर प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है।...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 01, 2018, 02:35 AM IST
नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मेयर व डिप्टी मेयर प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। हर मतदाता तक पहुंचने की सोच के साथ प्रत्याशी अहले सुबह से लेकर देर रात तक तुफानी दौरा कर रहे हैं। अपने-अपने वादे के साथ प्रत्याशी वोटरों तक पहुंच रहे हैं और बेहतर विकास के लिए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
गिरिडीह को बनाउंगा स्मार्ट शहर : संजय दास
झाविमो के मेयर प्रत्याशी संजय कुमार दास ने शनिवार को सिहोडीह इलाके का दौरा किया। जहां वे एक-एक वोटरों से मिले और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस क्रम में उन्होंने दावा किया कि जनता का अपार समर्थन है। जीत मिली तो सबसे पहले गिरिडीह को स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में उनकी पहल होगी। निगम के सभी 36 वार्डों को सुंदर व सुसज्जित बनाकर लोगों को मूलभूत समस्याओं से मुक्ति दिलाएंगे। उनके साथ पार्टी जिलाध्यक्ष महेश राम, केन्द्रीय नेता अजय रंजन, नुनूलाल मरांडी, एचएन देव, विनोद दास, उदय साव, रामचंद्र ठाकुर, उदय साव सहित बड़ी संख्या मंे लोग शामिल थे।
सभी समाज व वर्ग का अपार समर्थन : विनय
डिप्टी मेयर के निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर विनय सिंह ने शनिवार को शहर के वार्ड नंबर 16 का दौरा किया। जहां वे वोटरों से मिले और विकास के मुद्दे पर समर्थन मांगा। वोटरों के समक्ष उन्होंने अपने पास मौजूद तमाम एजेंडों को रखा। इस क्रम में उन्होंने दावा किया कि शहर को सुंदर बनाने का खाका वे तैयार कर चुके हैं। कहा कि उनकी जीत शहरवासियों की जीत होगी। शहर के तमाम समाज व वर्ग के लोगों का उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है। उनके साथ धरनीधर प्रसाद, उदय सिन्हा, संतोष सिंह, सुबोध राय, सुनील सिंह, शिवजी दुबे, धर्मेन्द्र राय, सुरेन्द्र सिन्हा आदि शामिल थे।
शहर को सुंदर बनाना लक्ष्य : सुनील पासवान
भाजपा के मेयर प्रत्याशी सुनील पासवान ने पचंबा, गढ़पट्टी, बाजार, बिशनपुर आदि इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वोटरों से भरपूर समर्थन की मांग की। कहा कि गिरिडीह को विकसित जिला बनाने का बड़ा मौका सरकार ने दिया है। जिसमें सबों की भागीदारी सुनिश्चित हो। गिरिडीह शहर को स्मार्ट शहर बनाने की है। जिसे पूरा गिरिडीह की जनता को करना है। लिहाजा गिरिडीह के सौभाग्य बदलने के लिए लोग एक बार उन्हें मौका दें। कहा कि अब तक नगर पर्षद सिर्फ लूट खसोट का अड्डा बना रहा। लेकिन सरकार ने इसे नगर निगम बनाया, और भाजपा को जीत मिली तो शहर की सूरत बदलेगी।
सभी 36 वार्डों को सुंदर बनाउंगा : प्रमीला मेहरा
झामुमो के मेयर प्रत्याशी प्रमीला मेहरा व डिप्टी मेयर प्रत्याशी दीपक यादव ने शहर के बरवाडीह, पुलिस लाईन, चंदन नगर, झगरी, पहाड़ीडीह सहित विभिन्न इलाकों का दौरा किया। जहां वोटरों से मिले और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील लोगों से की। दोनों प्रत्याशियों ने कहा कि जिस तरह दिनेश यादव ने शहर का विकास किया, उसी तरह वे लोग पूरे 36 वार्डों को नया रूप देना चाहते हैं। शहर में रहने वाले हर आदमी को उनका अधिकार देना मुख्य मकसद है। सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट से लेकर शहर के तमाम 36 वार्डों के गली-मोहल्लों को वे नया रूप देंगे। मौके पर कई समर्थक लोग शामिल थे।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.गिरिडीह को बनाउंगा स्मार्ट शहर : संजय दास

दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Giridih News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: मेयर व डिप्टी मेयर प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)