जहरीला पदार्थ खाने से नाबालिग की मौत
गिरिडीह | नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह की रहने वाली एक नाबालिग की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हो गई। मृतका का नाम 17 वर्षीय काजल कुमारी पिता इंदर दास है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे के आसपास गंभीरावस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया था। धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किस परिस्थिति में उसने जहरीला पदार्थ का सेवन किया था इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।