पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला से छेड़खानी करने वाले युवक की पिटाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला के साथ छेड़खानी करने के मामले में एक युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर घायल कर दिया। हालांकि ऐन मौके पर कुछ लोगों ने उसे बचाया। मामला गोलगो पंचायत से संबंधित है। शनिवार के दिन क्लस्टर की बैठक में शामिल होने दो सहिया रास्ते में एक साथ जा रही थी। पीछे से मोटरसाइकिल में मनचले युवक ने मोटरसाइकिल से छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकत करने की कोशिश की। पहले तो महिलाएं समझ नहीं सकी सोची कि अंजान में ऐसी गलती हो गई है लेकिन जब दोबारा युवक ने बदतमीजी से पेश आया तो दोनों महिलाओं ने मोटरसाइकिल की चाबी खींच कर अपने पास ले ली और मोबाइल से परिजनों को सूचना दे दी। मामला जानते ही पूरे गांव के ग्रामीण भड़क गए और ग्रामीणों ने खदेड़ कर युवक को पकड़ कर जम कर धुनाई की। वहीं ग्रामीणों ने पंचायत के माध्यम से युवक को आर्थिक दंड लगाया तथा ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराने की बात कही। बताया जाता है कि युवक झोला छाप पशु चिकित्सक है। इधर इस घटना की जानकारी बेंगाबाद थाना को नहीं दी गई है।

खबरें और भी हैं...