मजदूर की आकस्मिक मौत, जांच की मांग
तिसरी | तिसरी चौक पर होटलों में पानी भरने व कचरा फेंक कर जीवन यापन करने वाले नारायण दास (40) की आकस्मिक मौत गुरुवार शाम को तिसरी चौक पर हो गयी। मृतक कई महीने से तिसरी चौक पर होटल में काम कर रहा था। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह ने मृतक के बारे में जानकारी लेने के बाद मंसाडीह मुखिया प्रतिनिधि अनासियस हेम्ब्रम को फोन कर जानकारी प्राप्त की। हेम्ब्रम ने बताया मृतक निःसंतान है उसकी प|ी भी नहीं है। मंसाडीह पंचायत अंतर्गत घसनी गांव में उसके गोतिया लोग हैं उन्हें खबर किया गया है।