पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुष्कर्म का आरोपी कोडरमा रेलवे स्टेशन से हुआ गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तिसरी थाना क्षेत्र बेलवाना के गोलगो गांव के सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 30 वर्षीय युवक सरफराज उर्फ बड़़कू तिसरी थाना कांड संख्या 17/20 पोक्सो एक्ट का आरोपी था। उसे कोडरमा रेलवे स्टेशन से तिसरी पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना में खोरीमहुआ एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। कहा घटना में एक नामजद आरोपी था घटना के बाद से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इंस्पेक्टर परमेश्वर ल्यांगी ने दो टीम का गठन किया था। एक टीम में सब-इंस्पेक्टर साधन कुमार थे जो आरोपी की खोज में दिल्ली तक गए। दूसरी टीम से थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय और सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार सिंह थे।

गुप्त सूचना के आधार पर कोडरमा रेलवे स्टेशन से आरोपी को अहले सुबह गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर परमेश्वर, थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय, सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार, एएसआई अमोद कुमार सिंह शामिल थे। सात साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने कमरे में बंद दुष्कर्म किया था। 7 मार्च देर शाम को पीड़िता के पिता ने मामले में थाना प्रभारी तिसरी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ड्राइवर हैं। गाड़ी चलाने चंदोरी गया था। घर पर कोई नहीं था। पीड़िता की मां भी दो बच्चों के साथ शादी कार्यक्रम में गयी थी। जिस कारण सात वर्षीय लड़की को घर पर अकेले पाकर आरोपी घर मे घुस गया था। उसी समय बच्ची के पिता भी घर वापस आ गए और दरवाजा बंद देख घर का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा आरोपी ने खोला और भाग गया। अंदर की स्थिति देख बाप को सारा माजरा समझ मे आ गया था। पिता ने बच्ची से सारी जानकारी लेने के बाद थाना में आवेदन देकर पीड़िता के पिता ने कार्रवाई की मांग की थी।

गिरफ्तार आरोपी से जुड़ी जानकारी देती पुलिस।
खबरें और भी हैं...