पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Giridih News After The Death Of The Worker In The Factory The Family Got Compensation Of 797 Lakh

फैक्ट्री में कर्मी की मौत के बाद परिजनों को मिला 7.97 लाख का मुआवजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चतरो स्थित बालमुकंुद आयरन फैक्ट्री में शनिवार की शाम को ट्रक की चपेट आने से सुपरवाइजर तापश मुखर्जी की मौत पर फैक्ट्री प्रबंधन ने दुख जताया है। साथ ही मृतक की विधवा व बच्चे की परवरिश के लिए 7 लाख 97 हजार 600 रुपए मुआवजा दिया है। स्थानीय विधायक सुदीव्य कुमार सोनू की मौजूदगी में प्रबंधन व आश्रित के बीच सहमति बनी और मौके पर ही उक्त राशि का चेक सुपूर्द कर दिया गया। गौरतलब है कि शनिवार की देर शाम को ट्रक बैक करने के दौरान सुपरवाईजर उसकी चपेट में आ गया था और उसकी मौत हो गई थी। जिसमें ट्रक चालक को लापरवाही के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। वहीं प्रबंधन की ओर से आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक तापश मुखर्जी सिंदरी रांगामाटी का रहने वाला था।

घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार की सुबह परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। लेकिन जिस वक्त परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, उस वक्त फैक्ट्री प्रबंधन का कोई सदस्य को वहां नहीं देख लोग भड़क उठे। परिजनों में मृतक के पिता रांगामटी सिंदरी निवासी अबध प्रसाद मुखर्जी, चाचा अजय मुखर्जी और मां थे। वे लोग सदर अस्पताल में फैक्ट्री मालिक को बुलाने की मांग करने लगे। परिजनों का कहना था कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, वे लोग शव को यहां से नहीं ले जाएंगे। मृतक के चाचा अजय मुखर्जी का कहना था कि मृतक को 6 वर्ष का एक बच्चा है, अपने परिवार का वह इकलौता कमाऊ सदस्य था। ऐसे में उसके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। फिर परिजनों की सूचना पर स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू सदर अस्पताल पहुुंचे। इसके बाद माले नेता राजेश सिन्हा सहित कई और लोग पहुंचे। विधायक के आने की खबर पाकर प्रबंधन के लोग भी पहुंचे और बातचीत से सहमति बन गई। जिसमें मृतक प|ी को दाह संस्कार के लिए एक लाख नकद दिया गया। उसके उपरांत मुआवजा के रूप में परिवार के भरण पोषण के लिए 7 लाख 97 हजार 600 रुपया चेक के माध्यम से पिता और मां को सुपूर्द किया गया। इसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम करा कर पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए।

परिजनों से बात करते विधायक व अन्य।
खबरें और भी हैं...