बिजली कटौती पर आजसू ने दी चेतावनी
सरिया | डीवीसी द्वारा 18 घंटे बिजली कटौती से सरियावासियों में आक्रोश है। शुक्रवार को आजसू नेता धर्मपाल महतो ने सरिया एसडीएम रामकुमार मंडल को ज्ञापन सौंप कर 10 मार्च से सरिया प्रखंड में लगातार 18 घंटे बिजली की कटौती की जा रही है। इससे यहां के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। यदि 48 घंटे के लिए बिजली पूर्ववत बहाल नहीं की गयी तो सरिया पावरसब स्टेशन में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी।