कार्रवाई के बाद भी शराब की बिक्री जारी
बेंगाबाद क्षेत्र में इन दिनों अवैध महुआ शराब के साथ-साथ अंग्रेजी नकली शराब धड़ल्ले से खपाये जा रहे हैं। बताया जाता है कि नकली शराब होटलों में ग्राहकों को खुलेआम परोसा जा रहा है। अंग्रेजी शराब बाजारों में डुप्लीकेट आ गए हैं और तो और यह शराब
बदवारा होते हुए बिहार तक खपायी जा रही है। सबसे अधिक बेंगाबाद और छोटकीखरगडीहा में नकली शराब बेचे जा रहे हैं। बेंगाबाद, बिशनपुर, मानजोरी, चपुआडीह, डाकबंगला, छोटकीखरगडीहा, पारडीह और कर्णपुरा स्थित होटलों में इसका कारोबार जोर शोर से चल रहा है। बीते 2 दिन पूर्व बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित बनहती के समीप अवैध अंग्रेजी शराब पुलिस ने जब्त की थी। छापामारी के दौरान एक महिला को भी मौके पर पकड़ा गया था।