पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bangabad News Army Jawan39s Body Found Hanging In Ranchi Suspected Of Murder

आर्मी जवान का शव रांची में फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बडियाबाद निवासी रामलखन यादव के 25 वर्षीय पुत्र आर्मी जवान पवन लाल कन्हैया रांची स्थित चाय बागान मेें फांसी के फंदे पर झूल कर इहलीला समाप्त कर ली। घटना रविवार देर रात की है। इस बाबत मृतक के पिता रामलखन यादव ने नामकुम थाना में मकान मालिक के खिलाफ साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। इस बाबत मृतक के पिता रामलखन यादव ने कहा कि पुत्र पवन लाल कन्हैया नामकुम क्षेत्र रांची में आर्मी में कार्यरत था वह भाड़े का घर लेकर रह रहा था। रविवार देर शाम को बेटा से बातचीत हुई थी। सोमवार अहले सुबह को नामकुम पुलिस ने सूचना दी कि बेटा ने आत्महत्या कर ली है।

घटना की खबर सुनते ही वे लोग पहुंचे तो देखा कि फांसी के फंदे पर उनका बेटा झूला हुआ था। बेटा को साजिश के तहत हत्या की गई है। बेटा 3 वर्ष पूर्व आर्मी में नौकरी ज्वाइन किया था और पूरा परिवार खुशहाल था। लेकिन न जाने क्या बात हुई जो उनके बेटा की साजिश के तहत हत्या की। वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद शव को गांव लाया गया। गांव आते ही परिजनों में चीत्कार मच गया।

पवन की फाइल फोटो।
खबरें और भी हैं...