ऑटो ने बाइक में मारा धक्काबाइक सवार हुआ घायल
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर ओवरब्रिज के पास गुरुवार को शाम सात बजे के आसपास ऑटो से धक्का लगने के कारण एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम सुरेन्द्र महतो है । जो थाना क्षेत्र के सिमरिया का रहने वाला है। वहीं ऑटो चालक वाहन लेकर भागने में सफल हो गया। घायल को 108 नंबर की एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सुरेन्द्र शाम को घर से कुछ काम के लिए पचंबा जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक ऑटो द्वारा उसके बाइक में धक्का मार दिया गया। जिससे उसका दाहिना पैर टूट गया। वहीं धक्का मारने के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। शाम साढ़े सात बजे सदर अस्पताल का एक्सरे सेंटर बंद रहने के कारण अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे इलाज के लिए किसी प्राइवेट नर्सिंगहोम में ले गये।
घायल बाइक सवार।