नशा मुक्ति के लिए चला जागरूकता अभियान
हीरोडीह थाना क्षेत्र के चरघरा में अवैध शराब उत्पादन को लेकर थाना प्रभारी आरएस पांडेय ने लोगों को सुधरने की हिदायत दी। जुआ खेलने पर भी रोक लगाने की बात कही। सभी महिला संगठित होकर शराब रोकने के लिए थाना प्रभारी से अनुनय किया। थाना प्रभारी ने महिलाओं को हर संभव सहयोग करने की बात कही। कहा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाने से यहां पर शराब मुक्त गांव या जुआ खेलने वालों से मुक्ति मिलेगी। उनकी बातों का सकारात्मक प्रभाव ग्रामीणों और खास कर युवाओं एवं महिलाओं पर साफ पड़ता दिखा। युवाओं एवं महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि शराब बंदी के इस मुहिम में वे पुलिस के साथ हैं। मौके पर सअनि हसनैन, गौरव, दीपक समेत कई जवान अभियान में शामिल थे।
नशा मुक्ति अभियान चलाती पुलिस।