बीएएचओ ने कहा-बकरी पालन से महिलाएं बन सकेंगी आत्मनिर्भर
आजीविका उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत नाबार्ड द्वारा जमुआ प्रखंड के दुम्मा में आयोजित सात दिवसीय बकरी पालन का प्रशिक्षण शुक्रवार को सम्पन्न हो गया । समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जमुआ के प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी नवीन कुमार आर्य ने कहा कि बकरी पालन से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी । उन्होंने बकरी पालन में बकरियों के रखरखाव और समय समय पर टीकाकरण की जानकारी दी । जनवरी से दिसम्बर तक बकरियों में होने वाले बीमारियों, लक्षण और निदान सहित ख़ान पान की पूरी जानकारी महिलाओं को दी । प्रशिक्षण में प्रदान संस्था के प्रशिक्षक अशोक कुमार यादव, संदीप सोरेन, आइडिया के प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर मुकेश कुमार, लव कुश महिला समूह, आइडिया सहेली महिला समूह आदि शामिल हुए।
प्रशिक्षण में शामिल महिलाएं।