पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीडीओ ने पंचायत में 14वें वित्त व मनरेगा की अभिलेखों को जांचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमुआ बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने गुरुवार को पूरे टीम के साथ नवडीहा पंचायत का औचक निरीक्षण किया। पंचायत में चौदहवीं वित्त एवं मनरेगा से संचालित सभी योजनाओं की अभिलेख जांच की। जांच के दौरान चौदहवीं वित्त के कई अभिलेख आधी-अधूरी मिली जिसे देख बीडीओ ने पंचायत सचिव को फटकार लगाया और अविलंब उसे सुधार करने का निर्देश दिया। मनरेगा से संचालित सभी अभिलेखों की भी बारी-बारी से जांच की गयी। योजनाओं का भी भौतिक निरीक्षण किया गया। चौदहवीं वित्त से लगे स्ट्रीट लाइट, पेवर ब्लॉक रोड, पीसीसी सहित कई अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया गया। वहीं नवडीहा दक्षिणी भाग में निर्मित आंगनबाड़ी केंद में शौचालय, बिजली वायरिंग आदि अधूरा देख बीडीओ भड़क गए एवं चार दिनों के अंदर उसे पूर्ण कराने का निर्देश दिया। मनरेगा से बने सिंचाई कूप के पटवन से लगे मौसमी सब्ज़ी एवं गेहूं देख कर बीडीओ खुश दिखे एवं उसे उपयोगी योजना बताते हुए किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की बात कही। मौके पर बीडीओ ने कहा कि यह रूटीन वर्क है। पूरे महीने पंचायत का विजिट पत्र निकाल क्षेत्र का भ्रमण एवं अभिलेखों की जांच आदि की जानी है जिसके तहत गुरुवार को नवडीहा पंचायत का भ्रमण किया गया। जहां जो कमी देखी गई उसे संबंधित कर्मियों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर बीपीओ हीरो महतो, मनरेगा एई सुभाष कुमार, जेई गिरधारी सहित कई वार्ड सदस्य एवं अन्य उपस्थित थे।

योजना की जांच करते बीडीओ।
खबरें और भी हैं...