- Hindi News
- National
- Gawo News Bhagwati Mahayagya Started By Flagging The Yagya Devotees Gathered
यज्ञ ध्वजारोपण कर भगवती महायज्ञ शुरू, जुटे श्रद्धालु
महायज्ञ में जुटे श्रद्धालु।
जमुआ | जमुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम-पंचायत मेढोचपरखो में शनिवार को बारिश के बीच मंडप प्रांगण में भगवती महायज्ञ की शुरुआत हुई। यज्ञ ध्वजा रोपण कर सभी लोगों ने प्रण भी लिया कि शनिवार से यज्ञ समापन तक शुद्ध भोजन एवं स्वयं को स्वच्छता के बदलाव व क्षेत्र को भक्तिमय बनाने का कार्य करेंगे। मौके पर यज्ञाचार्य कृष्णानंद शास्त्री, चंद्रकांत उपाध्याय सहित कई अन्य यज्ञ को संबोधित करेंगे। मौके पर पंसस रणबहादुर पासवान एवं मनोज हाजरा ने कहा कि भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ कार्यक्रम आगामी 10-18 अप्रैल तक चलेगा। कहा कि यज्ञ की तैयारी में पंचायत के युवा समाजसेवियों के अथक प्रयास से सफल करवाया जा रहा है। मौके पर ग्रामीण रणबहादुर पासवान, मनोज हाजरा, सीताराम महतो, पूर्व मुखिया सदानंद यादव, वीरेन्द्र सिंह, हरखू पंडित, अशोक हाजरा, रवि राणा, रेवत यादव, दिलेश्वर पासवान, धनराज राम, मनोज वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।