पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार की मौत, महिला घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेंगाबाद-छोटकीखरगडीहा मुख्य सड़क स्थित पेसराटांड के समीप स्कॉर्पियो की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल सवार नवडीहा निवासी राजेंद्र साह (50) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ बैठी महिला बुरी तरह से घायल हो गयी है। ग्रामीणों के सहयोग से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंगाबाद में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। घटना बीते सोमवार की बतायी जाती है। नवडीहा निवासी राजेंद्र साह महिला को मोटरसाइकिल में बिठा कर ओझाडीह मेला से लौट रहा था। पेसराटांड के समीप जेएच10 ए 9722 स्कॉर्पियो ने उसे चपेट में ले लिया जिससे राजेंद्र साह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि महिला बुरी तरह से घायल हो गयी। बताया जाता है कि महिला सोनबाद पंचायत के वनहथी की रहने वाली है दोनों एक साथ सुभाष पब्लिक स्कूल गिरिडीह में कार्यरत थे। बेंगाबाद पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...