- Hindi News
- National
- Gandey News Burglary In Government Liquor Shop Took Away 6 Lakh Liquor And Cash
सरकारी शराब दुकान में सेंधमारी कर 6 लाख की शराब व नकदी ले गए चोर
महेशमुंडा चौक स्थित सरकारी कम्पोजिट शराब दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने बीती रात 55 हजार नगद समेत 5 लाख, 75 हजार रुपए की शराब चोरी कर ली। घटना की जानकारी संचालक को बुधवार दोपहर को हुई जब दुकान खोला गया। घटना की सूचना थाना में दे दी गयी है।
जानकारी के अनुसार होली को लेकर महेशमुंडा चौक स्थित सरकारी कम्पोजिट शराब दुकान में करीब छह लाख रुपए की व्हिस्की, रम, बीयर, शराब मंगाया गया था। होली में शराब दुकान बंद करने के पूर्व देर शाम तक शराब की बिक्री हुई थी। रात हो जाने के कारण शराब बिक्री के करीब 55 हजार रुपए को कैश काउंटर में छोड़ कर सेल्स मेन घर चला गया था। होली में बंद के कारण दूसरे दिन बुधवार को सेल्समेन विकास कुमार वर्मा दोपहर को जब दुकान खोलने आया तब घटना की जानकारी हुई। बाद में घटना की सूचना पर जमा लोगों के साथ दुकान के पीछे गया तो दुकान में सेंधमारी की जानकारी हुई। चोरों ने त्योहार का फायदा उठाते हुए सेंधमारी कर करीब छह लाख रुपए की शराब चोरी कर ली। महेशमुंडा चौक स्थित सरकारी कम्पोजिट शराब दुकान के सेल्स मेन विकास कुमार वर्मा ने बताया कि सेंधमारी कर चोरों ने दुकान से व्हिस्की के 2479 पीस कीमत 3 लाख, 96 हजार, 520 रुपए समेत 786 पीस बीयर कीमत 1 लाख, एक हजार, 460 रुपए, 106 पीस रम कीमत 20,900 तथा देशी सादा 1740 पीस कीमत 44, 350 तथा रंगीन 310 पीस कीमत 12, 400 रुपए की शराब समेत 55 हजार रुपए नगद की चोरी कर ली। कहा कि घटना की सूचना संबंधित थाना समेत उत्पाद विभाग के अधिकारियों को दे दी गयी है।
शराब दुकान में की गई सेंधमारी।