कुलगो के पास बस पलटी, 8 घायल
सभी घायल प्राथमिक उपचार के बाद लौटे घर
डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो के समीप शुक्रवार की सुबह जीटी रोड पर एक यात्री बस के पलट जाने से उसमें सवार करीब 8 यात्री घायल हो गए। कुछ घायलों का इलाज एक क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में किया गया। वहीं मौके पर कुछ घायलों का इलाज बस में यात्रा कर रहे सदाम खान नामक एक चिकित्सक ने किया। सुबह महाबली नामक यात्री बस मैथन से सासाराम जा रही थी। जीटी रोड के निर्माणाधीन होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में औरंगाबाद निवासी नजमा खातुन, नसीम खान, बिक्रमगंज निवासी सदाम खान, भोजपुर निवासी बीआर मिश्रा, बस खलासी बिकास सिंह, आरा निवासी अजीम खान, नदीम खान व रूबी परबीन घायल हो गए। सभी को ईजला के बाद उन्हें वापस घर जाने दिया गया।
कुलगो के समीप पलटी बस।