ऑनलाईन रसीद कटवाने के लिए लगा शिविर
ऑनलाईन लगान रसीद कटवाने को लेकर सदर अंचल परिसर स्थित पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, अंचलाधिकारी रविन्द्र कुमार सिन्हा सहित अंचल के सभी कर्मियों ने हिस्सा लिया। शिविर में सैकड़ों की संख्या में रैयत लगान रशीद कटाने के लिए शिविर में पहुंचे थे, जिससे आयोजन स्थल भारी अफरा-तफरी मची रही। रैयत श्रवण कुमार गोयनका, नवीनकांत, कामेशवर सिंह, अनिल चौहान ने संयुक्त रुप से कहा कि सिर्फ रैयतों को परेशान करने का काम किया जा रहा है। अंचल कार्यालय के कुछ कर्मियों की मनमानी से ऑनलाईन रशीद नहीं कट रही है। इस कैंप में सेकड़ों लोग सुबह से भूखे प्यासे लगान रशीद कटवाने के लिए लाईन में खडे है। लेकिन वैसे ही लोगों का काम किया जा रहा है, जिसकी पहले से सेटिंग है। इस संबंध में सीओ रविन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि गत तीन चार माह से लगान रशिद ऑफ लाईन से नहीं कट रही थी। सरकार ने ऑन लाईन रसीद काटने की आदेश दिया है। ऑन लाईन लगन रशीद काटे जाने को लेकर हल्का नंबर 9 के रैयतों के लिए कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में रैयतों को ऑन लाईन रशीद काटे जाने के लिए ऑन लाईन आॅफसन की जानकारी राजस्व कर्मचारियों द्वारा दिया जा रहा है। शाम 5 बजे तक 100 लगान रसीद ऑनलाईन काटा जा चुका है। अब रैयत अपने घर बैठे अपने मोबाईल के माध्यम से ऑन लाईन रसीद काट सकते है। अंचल कर्मियों पर मनमानी का आरोप बिल्कुल झूठा है।
ऑनलाईन लगान रसीद काटने को लेकर कैंप।