- Hindi News
- National
- Dumri News Camp Will Be Organized At Many Places In The Command Area Of The Electricity Department
बिजली विभाग के कमांड एरिया के कई स्थानों पर करेगा शिविर का आयोजन
बिजली विभाग राजस्व वसूली के लिए 12 से 31 मार्च तक संबंधित कमांड एरिया के विभिन्न स्थानों पर शिविर का आयोजन करेगा। आशय की जानकारी देते हुए विभाग के डुमरी अवर प्रमंडल कार्यालय के सहायक अभियंता स्वरूप कुमार बख्शी ने बताया कि वैसे बिजली उपभोक्ता जिन्हें बिजली बिल जमा करना है वे 12 मार्च को बगोदर के बगोदरडीह, 13 मार्च को बालक, 14 मार्च को खेतको, 16 मार्च को अलगडीहा, 21 मार्च को पथलडीहा, 23 मार्च को बेको, 24 मार्च को ओरा व उर्रो, 28 मार्च को अटका, 31 मार्च को चिचाकी, 17 मार्च को सरिया के कोरीडीह, 25 मार्च को केशवारी, 26 मार्च को नगरकेशवारी, 19 मार्च को डुमरी के मंझलाडीह चौक और 20 मार्च को पोरदाग में लगने वाले शिविर में बिजली बिल जमा कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि विभाग होली में उपभोक्ताओं को निर्वाध बिजली आपूर्ति के लिए गंभीर है। पर्व के दौरान विद्युत आपूर्ति में कहीं कोई व्यवधान होता है तो उपभोक्ता निम्न मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं जो इस प्रकार हैं। सहायक अभियंता 9431135726, कनीय अभियंता 9973664320, पावर सबस्टेशन प्रतापपुर, 7079061111 व 7050224515 पावर सबस्टेशन पीरटांड़ 7349802870 व 7979811487, पावर सबस्टेशन बगोदर 74796225346 व 8871283677, पावर सबस्टेशन सरिया 7992478956 व 6201860878 है।