हीरोडीह क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान
जमीन में गाड़ा 3 क्विंटल नष्ट किया महुआ
हीरोडीह थाना क्षेत्र के रेंबा पंचायत सचिवालय के बगल की जमीन में गड़ा महुआ जावा लगभग 3 क्विंटल जब्त किया गया। जिसकी जानकारी हीरोडीह थाना प्रभारी को मिली तो आरएस पांडेय ने 3 उस महुआ जावा को नष्ट किया । बताया कि इस पंचायत सचिवालय के अगल-बगल कई जगह पर अवैध शराब तैयार किया जाता है। अंधेरा होने के कारण कई जगह पर जमीन में गाड़ा महुआ नष्ट नहीं कर पाया। कुछ स्थानों पर लगभग 3 क्विंटल महुआ जावा को पुलिस बल जवान के सहयोग से जमीन में गड़े हुए महुआ जावा को बाहर निकाल कर दर्जनों डब्बे में भरे हुए को नष्ट किया गया। पुलिस ने चेतावनी भी दिया।