मोमबत्ती बनाने का मिला प्रशिक्षण
डुमरी | पोरदाग में शनिवार को महिलाओं को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। माही एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक अल्ताफ अंसारी द्वारा महिलाओं को मोमबत्ती बनाने की विधि सिखाया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाएं मोमबत्ती निर्माण कर अपने व परिवार का आर्थिक सहयोग कर सकती है। सरकार द्वारा भी महिला सशक्तिकरण हेतु कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं जिसका लाभ क्षेत्र की महिलाएं ले सकती हैं। इस मौके पर लालेश्वर महतो, मतीन अंसारी, मनीर अंसारी आदि उपस्थित थे।