- Hindi News
- National
- Bangabad News Case Of Sexual Abuse Registered On The Pretext Of Marriage
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज
बेंगाबाद पंचायत के एक गांव में शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ एक साल से यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि जमुआ थाना क्षेत्र के नारोबाद गांव के एक युवक जो बहनोई के घर में रहता था। शादी का प्रलोभन युवती से एक साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। इसकी भनक जब परिजनों को हुई तो युवक के बहनोई को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उल्टे युवक का बहनोई आग बबूला हो गया और भला-बुरा कहने लगा। साथ ही उनकी बेटी को भगा ले जाने की धमकी भी दी और फिर वही हुआ जो उसने कहा था। बीते 29 फरवरी 2020 को नाबालिग को बहला-फुसला कर शादी करने की नीयत से भगा कर ले गया। वहीं धमकी भरे लहजे में मोबाइल पर कहा कि 5 लाख और एक मोटरसाइकिल दो तब आपकी बेटी से शादी करेंगे। एक सप्ताह बीत जाने के बाद युवक ने नाबालिग को 6 मार्च 2020 को गांव से कुछ दूरी पर उसे संकुल के पास छोड़ कर भाग गया। पीड़िता के पिता ने गुरुवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।