सैयद बाबा की मजार पर चादरपोशी
चादरपोशी करते अकीदतमंद।
गिरिडीह | बोड़ो शरीफ करबला मैदान में चल रहे हजरत अल्लामा सैयद अब्दुल मजीद शाह वारसी चिश्ती रह अलै (सैयद बाबा) की मजार पर 17वां सालाना उर्स मेले में शुक्रवार को विशाल जुलूस के साथ सरकारी चादरपोशी हुई। सज्जादानशीन सह मजीदे मिल्लत टस्ट के सरपरस्त पीर सैयद मिरान अहमद फातमी वारसी के नेतृत्व में सरकारी चादरपोशी जुलूस की शक्ल में भंडारीडीह से निकाली गई, जो कि शहर की विभिन्न सड़कों से होते हुए बाबा की मजार पर चढ़ाई गई। इसके बाद मजार पर चादरपोशी को लेकर मुरीदानों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर और रात में यहां लंगर का आयोजन हुआ। जिसमें काफी संख्या में मुरीदानों ने लंगर का आनंद उठाया। रात में यहां जलसा का कार्यक्रम हुआ। जिसमें देशभर के उल्लेमाओं ने दीन और दुनियावी विषय पर तकरीर की।