नौ दिवसीय यज्ञ को लेकर कमेटी की हुई बैठक
झारखंडधाम | हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शाली में रविवार को यज्ञ कमेटी की बैठक हुई। आगामी 25 मार्च से नौ दिवसीय यज्ञ आयोजन करने का निर्णय लिया गया। विधि-विधान व मंच व्यवस्था के लिए अलग-अलग उपसमितियों के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में अशोक कुमार शर्मा, वकील विश्वकर्मा, कैलाश शर्मा, राजेन्द्र, किशोर, अशोक, सुरेश, सुखदेव, दीपू सहित कई लोग थे।