पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीडीसी ने मनरेगा वेंडरों के खाते से निकासी पर लगायी रोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनरेगा से सामग्री मद की राशि पंचायत स्तर से वेंडर के खाते में हस्तांतरित किया गया है। उप विकास आयुक्त, गिरिडीह के दूरभाष एवं व्हाट्सएप के माध्यम से निर्देश के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेंगाबाद द्वारा शाखा प्रबंधक एसबीआई, यूबीआई, बीओआइ बेंगाबाद एवं आंध्रा बैंक, गिरिडीह को निर्देश दिया गया है कि संबंधित वेंडर के खाते से निकासी पर तत्काल रोक लगायी गयी है।

जिन वेंडरों पर रोक लगाई गई है, उनमें अनिल सिंह, शाखा एसबीआई, बेंगाबाद, मिथिलेश्वर साव, शाखा. यूबीआई, बेंगाबाद, सुशीला ट्रेडर्स, शाखा यूबीआई, बेंगाबाद, संतोष कुमार, यूबीआई, चपुआडीह, अब्दुल मन्नान, शाखा बीओआइ, बेंगाबाद, इम्तियाज अहमद, शाखा. बीओआइ, बेंगाबाद, चित्रा इंटरप्राइजेज, शाखा. बीओआई, बेंगाबाद, साथी इंटरप्राइजेज, शाखा. बीओआइ, बेंगाबाद, मुस्तकीम, छोटकी खरगडीहा, आनंद इंटरप्राइजेज, शाखा, आंध्रा बैंक, गिरिडीह शामिल हैं। इधर इस कार्य को लेकर बेंगाबाद वासियों ने डीसी और विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद को वेंडरों के खाता जांच के लिए धन्यवाद दिया।

सामग्री राशि भुगतान में मनमानी की होगी जांच

गिरिडीह | मनरेगा अंतर्गत सामग्री भुगतान में निम्न प्रखंडों में गड़बड़ियां प्रकाशित हुई है। कुछ पंचायतों में बार बार भुगतान की गई। जबकि कुछ पंचायतों में एक बार भी भुगतान नहीं हुआ है। गड़बड़ियों की जांच के लिए जांच दल का गठन किया गया है। गांडेय प्रखंड के लिए डीआरडीए निदेशक और कंप्यूटर सहायक डीआरडीए कार्यालय गिरिडीह। बेंगाबाद प्रखंड के लिए अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह और परियोजना पदाधिकारी मनरेगा, डीआरडीए गिरिडीह। देवरी प्रखंड के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, खोरी महुआ और प्रखंड विकास पदाधिकारी जमुआ। इस संबंध उपायुक्त द्वारा संबंधित सभी पदाधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जांच दल 2 दिनों के अंदर जांच कर स्पष्ट करेंगे कि निर्धारित तिथि तक पंचायतों में किन-किन योजनाओं के विरुद्ध किन-किन वेंडरो को कितनी राशि का भुगतान किया गया। कितने पंचायतों में भुगतान योग्य विपत्र रहने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। भुगतान किस मेथड से हुआ और इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर की क्या भूमिका रही। क्या भुगतान मुखिया एवं पंचायत सेवक द्वारा स्वयं किया गया है एवं संबंधित का अभिकथन भी प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।

खबरें और भी हैं...