युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष पर जानलेवा हमला
गिरिडीह सीसीएल ओपन कास्ट क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध उत्खनन पर विराम लगाने के लिए सीसीएल ओपन कास्ट के मैनेजर अनिल पासवान के निर्देश पर युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा, माइनिंग सरदार बलराम यादव और ओपन कास्ट खदान के सिक्योरिटी हेड जटलु महतो बीते शुक्रवार को ओपन कास्ट खदान का दौरा करने गए थे। अवैध खंता संचालन के जगह ओबी गिराने के लिए रास्ता बनवाया जा रहा था। ताकि अवैध खनन पर विराम लग सके। इसी क्रम में जब सारे लोग क्षेत्र भ्रमण कर ओपन कास्ट कार्यालय आए जहां ओपनकास्ट कोयला डीपो के पास यूनियन नेता ऋषिकेश मिश्रा पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया।