रामनवमी पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने दिलीप
रामनवमी पूजा कमेटी के गठन को लेकर गुरुवार को बैठक हुई। आगामी 02 अप्रैल को रामनवमी है। हर्षोल्लास के साथ त्योहार मानने को लेकर बगोदर-सरिया रोड स्थित संकट मोचन मंदिर में बैठक की गयी। बड़ा अखाड़ा कमेटी का गठन किया गया।
रामनवमी शांतिपूर्ण माहौल व उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही बैठक में कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष दिलीप कुमार बिन्द, सचिव भरत गुप्ता उर्फ मुन्ना, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष निशांत कुमार उर्फ बडे, उपकोषाध्यक्ष विमल कुमार को बनाया गया। वहीं दस लोगों को कार्यकारिणी का सदस्य भी बनाया गया। जिसमें सचिन कुमार, मोनू कुमार, अनीश कुमार, सिन्टू कुमार, राम कुमार बिन्द, सुनील कुमार स्वर्णकार, विवेक कुमार, रामविलास बिन्द, प्रमोद जायसवाल समेत अन्य लोगों को शामिल किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति बगोदर-सरिया रोड के बड़ा अखाड़ा से आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। जिसमें राम मंदिर का आकर्षक और भव्य दृश्य होगा। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है।
बैठक करते कमेटी के लाेग।