- Hindi News
- National
- Khorimahua News Distribution Of Rice And Amount Of Dry Relief In Schools Today
सुखाड़ राहत के चावल व राशि का वितरण आज स्कूलों में
धनवार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालय उच्च विद्यालय सहित मान्यता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों के बच्चों के बीच सुखाड़ राहत अवधि का 25 दिनों का चावल व राशि वितरण किया जाना है।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी धनवार किशोर कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को पत्र प्रेषित कर राशि वितरण के बाद प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के संबंध में पत्र जारी किया है।
झारखंड सरकार एमडीएम प्राधिकरण रांची द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से निर्देश दिया गया है कि 14 मार्च को विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुखाड़ राहत अवधि 25 दिनों का प्रतिपूर्ति भत्ता के रूप में चावल व राशि का वितरण किया जाना है।