पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Giridih News District Administration Ready Water Crisis Will Not Happen In Summer

जिला प्रशासन तैयार, गर्मी में नहीं होगी जल संकट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गर्मी जल्द ही दस्तक देने वाली है। इस बीच लोगों को जल संकट का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। गिरिडीह पीएचईडी-1 और पीएचईडी-2 शहर से लेकर गांव तक पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने मंे जुट गया है। जिसमें जिले भी के खराब चापानलांे की सूची तैयार करने और उसकी मरम्मत सामग्री स्टॉक व नए चापानल लगाए जाने के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। ताकि जिले वासियों को इस बार भीषण गर्मी के बीच पानी संकट से जूझना नहीं पड़े।

इस मामले को लेेकर झारखंड सरकार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव ने 22 फरवरी 2020 को पीएचईडी के दोनों प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर इस बाबत कड़ा निर्देश जारी किया है। निर्देश में यह भी शामिल है कि जिले भर में खराब पड़े तमाम चापानलों की मरम्मत कार्य जल्द से जल्द आरंभ किया जाए। इसके अलावा पेय जल संकट से निपटने के लिए जिले के सभी प्रखंड में कंट्रोल रुम खोलने के साथ हेल्प लाईन नंबर जारी करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया है। पीएचईडी वन के कार्यपालक अभियंता अनुप कुमार महतो व पीएचईडी-2 के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर ने कहा कि विभागीय सचिव के आदेशानुसार शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए प्रखंडवार नोडल पदाधिकारी नियुक्त करते हुए हेल्प लाईन मोबाइल नंबर जारी कर दी गई है। जो हर दिन 24 घंटे मोबाइल ऑन रहेगा। लोग हेल्प लाईन मोबाइल नंबर पर पेयजल समस्या को लेकर संपर्क कर सकते है, इसका त्वरित निदान किया जाएगा।

ये होंगे नोडल पदाधिकारी व हेल्पलाइन नंबर

प्रखंड नाम पद मोबाईल नंबर

बेंगाबाद मिथलेश प्रसाद अवर प्रमंडलीय लिपिक 7782937949

गांडेय बबलु हंसदा कनीय अभियंता 9934122338

जमुआ अमित पासवान अवर प्रमंडलीय लिपिक 9709282626

देवरी नरोतम सिंह मुंडा कनीय अभियंता 8709874867

तिसरी मणिकांत कनीय अभियंता 8210014143

गावां विक्रम मंडल सहायक अभियंता 9939835842

गिरिडीह जहेन्द्र भगत कनीय अभियंता 8084416065

राजधनवार पंकज प्रसुन्न कनीय अभियंता 7366966300

बिरनी पंकज प्रसुन्न कनीय अभियंता 7366966300

बगोदर सचिन्द्र मोहन झा कनीय अभियंता 9973079086

सरिया सचिन्द्र मोहन झा कनीय अभियंता 9973079086

डुमरी जय प्रकाश यादव कनीय अभियंता 7870107603

पीरटांड़ जय प्रकाश यादव कनीय अभियंता 7870107603
खबरें और भी हैं...