दहेज प्रताड़ना का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
दहेज प्रताड़ना के आरोपी चरकापत्थर निवासी मनोज दास को बेंगाबाद पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि चरकापत्थर निवासी मनोज दास, प|ी गुड़िया देवी को छोड़ कर दूसरी शादी रचा लिया था। वहीं गुड़िया देवी के साथ
दहेज मांगने के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता था। इस संदर्भ में गुड़िया देवी ने पंचायत के माध्यम से भी कई बार पति को समझाने की कोशिश की। लेकिन उनके पति मनोज दास बार-बार उनके साथ मारपीट कर अभद्र व्यवहार से पेश आ रहा था जिसे लेकर गुड़िया देवी तंग आकर बेंगाबाद थाना में बीते 22 मई, 2019 को आवेदन देकर पति मनोज दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसका कांड
संख्या 106/19 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मनोज दास फरार बना
हुआ था। वहीं बेंगाबाद पुलिस गुरुवार को उनके निवास स्थान चरकापत्थर स्थित घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।