पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gawo News Drinking Water Supply Comes To A Standstill Due To Power Cuts In Gawan Shops Close At Dusk

गावां में बिजली कटौती से पेयजलापूर्ति ठप, शाम होते ही बंद हो जाती हैं दुकानें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तीन दिनों से गावां प्रखंड में बिजली की लचर व्यवस्था से पूरा जन जीवन अस्त-व्यस्त है। बिजली के आभाव में पेयजलापूर्ति भी ठप है। इससे लोग परेशान हैं। बिजली के आभाव में लोग मोबाइल चार्ज भी नहीं कर पा रहे हैं। वहीं छात्र छात्राओं का पठन पाठन भी काफी प्रभावित हो रहा है। जिससे लोगों में काफी रोष है। बिजली नहीं रहने के कारण किसानों की सिंचाई व सरकारी दफ्तरों में भी कार्य प्रभावित हो रहा है। बिजली नहीं रहने से शाम ढलते ही ब्लैक आउट की स्थिति बन जाती है। लोगों को बमुश्किल दो से तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। लेकिन दो घंटे बिजली मिल भी रही है तो उसमें भी लगातार लोड शोडिंग का कहर जारी है। इससे बाजार में भी काफी बुरा असर पड़ रहा है। क्योंकि शाम ढलते ही सात से आठ बजे तक बाजार व चौक चौराहों पर सन्नाटा छा जाता है। दुकानदार भी अपने प्रतिष्ठाण को बंद कर घर चले जाते हैं।

क्या कहते हैं लोग

भाजपा नेता अमरदीप निराला ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार दो माह में ही असफल साबित हुई है। यह सरकार चलाने में सक्षम नहीं हैं। पूर्व सरकार के कार्यकाल में 18 से 20 घंटे तक बिजली मिलती थी। जो वर्तमान सरकार में दो से तीन घंटे नहीं मिल रही है। एक ओर जहां सरकार 100 यूनिट बिजली फ्री में देने की बात करती है। वहीं दूसरी ओर आम अवाम ढ़िबरी युग में जीने को मजबूर हैं। सरकार का दोहरी नीति ने हेमंत सोरेन की कलाई खोलकर रख दी है। भाकपा माले के सचिव नागेश्वर यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर यह बिजली कटौती की जा रही है। डीवीसी सिर्फ एक जरिया है लोगों को बरगलाने के लिए।
खबरें और भी हैं...