सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं डुमरी एसडीओ
सड़क दुर्घटना में एक ओर जहां गिरिडीह जिले के डुमरी की अनुमंडल पदाधिकारी प्रेमलता मुर्मू बाल बाल बच गई वहीं दूसरी ओर पूजा का प्रसाद खाकर नावटांड़ से लौट रहे बाइक सवार को ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर किया। जहां से रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। रविवार को डुमरी से दुमका जाने के क्रम में एसडीओ की गाड़ी जेएच 11भी 9066 नारायणपुर के दलदला मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बाल-बाल बच गई। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी प्रेमलता मुर्मू ने बताया कि वह डुमरी से दुमका जा रही थी। अचानक नारायणपुर के दलदला में उनके वाहन के आगे एक गाय आ गई जिसे बचाने के चक्कर में वाहन चालक ने अपना संतुलन खो दिया। गनीमत रही कि वाहन को गढ्ढे में गिरने से पहले ही चालक ने गाड़ी को रोक दिया। घटना की सूचना पाते ही नारायणपुर प्रखंड के बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव, नारायणपुर थाना के एसआई मनोज सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
दुर्घटनाग्रस्त एसडीओ का वाहन।