- Hindi News
- National
- Gandey News Economic Empowerment Will Be Possible Only After Getting Reservation For Women In Every Region
हर क्षेत्र में महिलाओं को आरक्षण मिलने से ही आर्थिक सशक्तिकरण संभव होगा
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को कई तरह की मीटिंग, सभा और ट्रेनिंग में भाग लेने का मौका मिल रहा है जिससे महिलाएं सशक्त हो रही हैं। यह बातें प्रेमा वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जमुआ प्रखंड के दुम्मा में समारोह में कही। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिए एमए तक मुफ्त शिक्षा और रोजगार के हर क्षेत्र में महिलाओं को आरक्षण मिलने से ही आर्थिक सशक्तिकरण होगा। पिंकी देवी ने कहा कि महिलाओं को नौकरियों में पचास प्रतिशत आरक्षण मिलने से दहेज प्रथा खत्म हो सकती है। कंचन देवी ने कहा कि हर प्रखंड में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है ताकि ज्यादा से ज्यादा गरीब बालिकाओं को शिक्षा की सुविधा मिल सके। समारोह में विभिन्न संस्थाओं से जुड़े महिलाओं ने भाग लिया। मौके पर पिंकी देवी, कंचन देवी, संजू देवी, यशोदा देवी, अंजू देवी, सुनीता देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ पंचायत सचिवालय में समारोह का आयोजन कर महिलाओं की उपलब्धियाें पर विस्तृत चर्चा की गयी। मौके पर उपस्थित प्रमुख मनीषा पांडेय, जिप सदस्य बबली मरांडी ने नारी सम्मान तथा सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा की। कहा कि इतिहास गवाह है कि महिलाओं को जहां सम्मान एवं अधिकार मिला वहीं महिलाओं ने परचम लहराया। कहा कि अहिल्याबाई, मदर टेरेसा, महादेवी वर्मा, राजकुमारी अमृत कौर, अरूणा आसफ अली, सुचेता कृपलानी, कस्तूरबा गांधी, लता मंगेशकर, सानिया मिर्जा जैसी महिलाओं ने कर्म से संसार में महिलाओं को सम्मान दिलाने का काम किया। कहा कि कस्तूरबा गांधी ने महात्मा गांधी के कंधे से कंधा मिला कर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इंदिरा गांधी ने दृढ़ संकल्प के बल पर भारत व विश्व राजनीति को प्रभावित किया। बाद में ताराटांड़ पंचायत की मुखिया यशोदा देवी, सुनीता मरांडी समेत कई महिलाओं ने समारोह को संबोधित किया। मौके पर नवीन कुमार, राजकुमार तुरी, अरूण कुमार पांडेय समेत सखी मंडल एवं अन्य महिलाएं थीं।
समारोहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
डुमरी | पारसनाथ कॉलेज इसरी बाजार में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। प्राचार्य एमके मिश्रा ने समारोह में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास लंबा रहा है। महिलाओं के अधिकार और उनकी योग्यता को स्थापित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। कहा कि महिला उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, घरेलू हिंसा जैसे अपराधों को रोकना होगा। 21वीं सदी में नारी शिक्षा में परिवर्तन हुआ है। शिक्षा, चिकित्सा, रक्षा विज्ञान आदि क्षेत्रों में स्त्री की सफलता निश्चित ही सुखद प्रगति पर है। कार्यक्रम का संचालन यशवंत कुमार सिन्हा ने की।
पीरटांड़ पंचायत भवन में मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
पीरटांड़ | पीरटांड़ के विभिन्न पंचायत भवनों में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। पालगंज पंचायत भवन में मुखिया कांति देवी, महिलाएं, आंगनबाड़ी सहायिका, सेविका, स्वयंसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं। वहीं कार्यक्रम में शहीद सीताराम उपाध्याय की प|ी रेशमी उपाध्याय एवं झामुमो की प्रमिला मेहरा उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की गई। मौके पर वार्ड सदस्य लुथरी देवी, आंगनबाड़ी सेविका बबीता मंदिलवार, रेखा सिंह, याशो देवी, जयंती देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कौलेश्वर दास, गुंजन बक्सी, राजेन्द्र दास, राजेश साहू, मनोज साव आदि का योगदान रहा।
महिला दिवस पर मजदूर यूनियन ने किया कार्यक्रम
पारसनाथ | पारसनाथ की तलहटी मधुबन स्थित शहीद सत्यनारायण भट्टाचार्य मैदान में मजदूर यूनियन के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष मजदूरों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर किया गया। महिलाओं के सम्मान में जितने भी दुनिया में महिला आगे आकर सर्वस्व न्यौछावर किया है। उन सभी महिला नेत्रियों को याद करते हुए लाल सलाम पेश किया। इतना ही नहीं कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा महिला के समान अधिकार पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित श्रोताओं के बीच विभिन्न तरह के उदाहरण पेश किया। महिलाओं के सम्मान के लिए कई बार आंदोलन किया गया आज भी जो अधिकार मिलना चाहिए नहीं मिला।
महिला दिवस पर मजूदर यूनियन के कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।
महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।
महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।