शिक्षा अज्ञनता दूर करने का प्रमुख साधन : बर्तम
गिरिडीह | शिक्षा ही अज्ञानता दूर करने का प्रमुख साधन है। एक महिला शिक्षित होने से दो कुलो को शिक्षित बनाती है। घर की एक महिला शिक्षित होती है तो वह अपने घर परिवार के साथ-साथ समाज को शिक्षित बनाती है। भारत एक ऐसा देश है जहां नारियों को पूजा जाता है। उसी मान्यता को मानते हुए पूरे विश्व में महिला के लिए एक दिन महिलाओं के नाम पर घोषणा किया गया और उसी दिन को महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव संदीप कुमार बर्तम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कानूनी जागरूकता शिविर में बोल रहे थे। शिविर को सुशील दास व पंचायत के मुखिया शंकर दास ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण शर्मा ने किया।