पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एकलव्य आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आयोजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कल्याण विभाग द्वारा संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह, सात व आठ में नामांकन को लेकर रविवार को सरिया, बिरनी व बगोदर के 713 परीक्षार्थियों के लिए +2 उच्च विद्यालय पलौंजिया में बीईईओ बिरनी की निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में तीनों प्रखंड के परीक्षार्थियों ने भाग लिया। कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए विद्यालय के हर परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के बीच परीक्षा हुई। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए केन्द्र में परीक्षार्थियों के बैठने के लिए 15 कमरे में एक बैंच पर दो परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गयी थी। वहीं कल्याण विभाग द्वारा परीक्षार्थियों के लिए जारी परीक्षा प्रवेश पत्र दो छात्रायों का रोल नंबर सामान रहने के कारण परीक्षा प्रभारी द्वारा रोल नंबर को ए व बी करके परीक्षा में सम्मलित कराया गया।

खबरें और भी हैं...