पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पचंबा मंे नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री पकड़ाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गिरिडीह शहर के उप नगरी पचंबा मंे लंबे समय से संचालित नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है। यह कारोबार कल्याणडीह निवासी मधुर राम के आदर्श नगर मोहल्ला स्थित पुरनी आहार के पास अर्द्धनिर्मित मकान में चल रहा था। पचंबा थाना पुलिस ने शुक्रवार को छापामारी कर इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। जिसमें एक ड्रम में तैयार 200 लीटर से अधिक नकली अंग्रेजी शराब सहित बड़े पैमाने पर रॉयल स्टेग और इम्पेरियम ब्लू का कार्टून, रैपर व खाली बोतल सहित चार खाली ड्रम को बरामद किया गया है। नकली शराब में स्प्रीट, केमिकल सारा मिलाकर तैयार किया जा चुका था। शुक्रवार की रात सिर्फ इसे बोतलों में पैक कर ठिकाना लगाया जाना था। इसी बीच प्राप्त गुप्त सूचना पचंबा थाना प्रभारी शर्मानन्द सिंह ने आदर्श नगर स्थित पुरनी आहार के पास कल्याणडीह निवासी मधुर राम के मकान में छापामारी कर अवैध विदेशी शराब का मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शराब को पैंकिंग कर कहीं बाहर भेजने की तैयारी चल रही थी। छापामारी के बाद पुलिस ने स्थानीय अनिल राम, दीपक साह, मिथिलेश साव आदि की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़कर शराब जब्त किया है।

धंधेबाजों की जल्द होगी गिरफ्तारी : थानेदार | मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि जिस मकान से नकली विदेशी शराब बरामद की गई है, उसके मालिक का नाम का मधुर राम है। पता चला है कि एक बड़ा गिरोह इस कारोबार अंजाम दिया जा रहा है।

जमुआ, देवरी से लेकर जमुई तक होता था सप्लाई | छापामारी के बाद पचंबा पुलिस को पता चला है कि पचंबा का एक बड़ा गिरोह इस अवैध कारोबार काफी समय से अंजाम दिया जा रहा है। और हर दिन दो खेप में माल यहां से जमुआ, देवरी से लेकर चकाई व जमुई तक लक्जरी वाहनों मंे लोड होकर निकलता था। धंधे में सिर्फ मधुर राम का बेटा ही नहीं, बल्कि एक बड़ा गिरोह है जिसमें कुछ सफेदपोश भी शामिल हैं, जो अवैध धंधे को लंबे समय से अंजाम देता आ रहा है।

जब्त शराब को लेकर जाती पुलिस।
खबरें और भी हैं...