पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gandey News Family Found In Newborn Recovered From Bush Will Adopt Today

झाड़ी से बरामद नवजात को मिला परिवार, आज लेंगे गोद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांडेय प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बगल किराना दुकान के पीछे बुधवार को झाड़ी में मिले नवजात को लेकर गुरुवार को सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ी। नवजात शिशु को गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया को समझाने को ले गांडेय पहुंचे बाल संरक्षण पदाधिकारी को करीब छह घंटे मशक्कत करनी पड़ी तब शिशु के पोषक माता-पिता के साथ सहमति बनी। इस दौरान बाल संरक्षण पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी समेत गांडेय, अहिल्यापुर के थाना प्रभारी, बीडीओ एवं पंचायत प्रतिनिधि भी शिशु के पोषक माता-पिता को समझाने में लगे रहे। पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शिशु के पोषक माता-पिता मनोज कुमार वर्मा व उनकी प|ी बाल संरक्षण पदाधिकारी के समक्ष बच्चे को प्रस्तुत करने पर राजी हुए।

शुक्रवार को नवजात शिशु के पोषक माता-पिता झाड़ी में मिले शिशु के साथ बाल संरक्षण पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होंगे। कानूनी प्रक्रिया के बाद नवजात शिशु को पालन-पोषण के लिए मनोज कुमार वर्मा व उनकी प|ी को सौंपा जाएगा। जानकारी के अनुसार गुरुवार को बाल संरक्षण पदाधिकारी नीतु कुमार, कार्यापालक दंडाधिकारी ज्योति वंदना कुजूर समेत अन्य पदाधिकारी अंचल कार्यालय गांडेय पंहुचे। बाद में सभाकक्ष में अंचलाधिकारी धनंजय पाठक, बीडीओ हरि उरांव, इंस्पेक्टर दिलीप कुमार यादव, गांडेय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास, अहिल्यापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार के साथ मामले को लेकर बैठक की गयी। पदाधिकारियों ने बैठक में नवजात शिशु के पोषक माता-पिता को बुलाया तथा शिशु के गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया से अवगत कराया पर झाड़ी में मिले शिशु के पोषक माता-पिता राजी नहीं हुए। बाद में सहमति बनी।

खबरें और भी हैं...