पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Giridih News Festival Of Colors Celebrated From City To Village With Pomp Ray Gulal Flew In Holia People Flocked To The Song

शहर से लेकर गांवों तक धूमधाम से मना रंगों का त्योहार, होलिया में उड़े रे गुलाल... गीत पर झूमे लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगों का त्यौहार शहर में हर्षोल्लास मना। लोगों ने जम कर होली खेली। गिला-शिकवा दूर कर हर किसी ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। गली-मोहल्ला भी होली के रंग मंे रग गया। लोगों के चेहरे की तरह गलियां भी रंगों से सराबोर हो गई थी। पूरा शहर मस्ती और उल्लास में डूबा रहा। होली दिन भर होली के गीतों पर लोग झूमते रहे। जम कर नाच गान किया। डीजे की धुन पर खूब फगुआ नाच गान चला। महिला और युवतियां की अलग टोली निकली थी। सेल्फी भी खूब चला। लेकिन बच्चों और युवाओं की टोली ने सबको को पीछे छोड़ दिया। गुब्बारे में रंग भर भर कर आने जाने वालों पर रंगों का बौछार कर रहे थे। वहीं पिचकारी से भी चौतरफा हमला कर रहे थे।

सुबह से दोपहर तक रंग चला। दोपहर बाद अबीर-गुलाल का दौर शुरू हो गया। बच्चे-महिलाएं सभी अबीर गुलाल एक दूसरे को लगाकर होली की बधाई दिखे। परिवार व बच्चे के साथ लोग अबीर लेकर अपने संबंधियों व बड़े बुजुर्गों के पास पहुंचे और आशीर्वाद लिया। परंपरा के मुताबिक छोटों ने पहले बड़ों के पैर में अबीर लगाया और फिर चेहरे पर। पर्व की खुमारी और मस्ती के सामने कहीं काेरोना का खौफ हवा हो गया। लोगों ने एक दूसरे को पकड़ पकड़ कर और दौड़ा दौड़ा कर भी रंग लगाया। हर आम-ओ-खास रंगों से सराबोर रहा। फगुआ के इस रंग ने बड़े छोटे का फर्क भी मिटा दिया। किसी की वाआईपीगिरी होली की टोली के सामने नहीं चली। एसपी सुरेंद्र झा भी पुलिस कर्मियों के अलावा आम लोगों के साथ होली खेले। बंगाली समाज ने भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया।

हालांकि कहीं कोई हुड़दंग नहीं मचाए इसके लिए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क थी। लेकिन सुरक्षा बलों की ऐसी भी तैनाती नहीं थी कि इसका असर होली की मस्ती को फीका कर दे। माहुरी समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार ने भोरंडीहा स्थित अपने आवास पर होली खेली।

जमुआ में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का समापन

जमुआ | आपसी भाईचारे का त्योहार होली जमुआ में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। त्योहार में जहां लोग रंग एवं अबीर लगा कर एक- दूसरे को मुबारकबाद दे रहे थे। वहीं स्थानीय प्रशासन पूरे टीम के साथ क्षेत्र में जगह-जगह कैम्प कर एवं भ्रमण कर विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करते देखे गये। जानकारी के मुताबिक जमुआ में अहले सुबह जमुआ चौक सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में रंग एवं कीचड़ की होली खेली गई। वहीं दूसरे टाइम लोग नहा-धोकर अबीर की होली खेली। एक-दूसरे को अबीर लगा कर होली की मुबारकबाद दी गई। होली के मौके पर बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार एवं सीओ रामबालक कुमार पूरे टीम के साथ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में डटे हुए थे। दूसरी तरफ पुलिस इंस्पेक्टर विनय कुमार राम एवं थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाल कर क्षेत्र में गश्त करते रहे।

बेंगाबाद में होली पर लोगों ने खूब खेला रंग-गुलाल

बेंगाबाद | बेंगाबाद क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार को धूमधाम से होली संपन्न हुई। होली की शुभकामनाएं के साथ-साथ रंग गुलाल लगा कर खुशी का लोगों ने जम कर इजहार किया। बेंगाबाद, मोतीलेदा, छोटकीखरगडीहा, खुरचुटा, करणपुरा, चपुआडीह, सलैया, मानजोरी, हाडोडीह, बहादुरपुर, पतरोडीह, मंडरडीह सहित सैकड़ों गांव में होली के मौके पर जोगिरा जुलूस निकाला गया। प्रमुख रामप्रसाद यादव, उपप्रमुख उपेंद्र कुमार सहित राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल हुए और लोगों को शुभकामनाएं दी। मुखिया अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा और ​शिवपूजन राम की अगुवाई में होली मिलन समारोह किया गया।

बिरनी में होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया

बिरनी | बिरनी थाना क्षेत्र में होली का त्योहार लोगों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया। हर क्षेत्र में बच्चे, बूढ़े और बुजुर्गों ने एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगा कर होली मनाया। बिरनी के खरखरी, सिमराढाब, पलौंजिया, बरहमसिया, भरकट्टा, बिराजपुर सहित दर्जनों गांव के लोगों ने होली का पर्व सौहार्द के साथ मनाया। अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं है।

बंगाली समाज के होली मिलन समाराेह में रंगारंग कार्यक्रम पर झूमे लोग

सिटी रिपोर्टर | गिरिडीह

गिरिडीह के बंगाली समाज ने सोमवार स्मृति भवन में होली और विश्व महिला दिवस पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम के माताजी ने राधे मधुसूदन के चरणों मे गुलाल लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर कुछ लोगों को समाज की ओर सम्मानित किया। नाट्यकार निताई बोस, वरिष्ठ वकील सुब्रत मित्र, रीना हाज़रा, चिकित्सक डॉ मीता साव, डॉ अमिता राय आदि को सम्मानित किया गया। निबेदिता मित्र ने एक मनमोहक नृत्य का प्रस्तुति देकर खूब वाह वाही लूटी। श्रेयांन और शाब्दिक सेनगुप्ता ने महिला दिवस पर दो नृत्य प्रस्तुत किया। देवदीप सेनगुप्ता ने गीत प्रस्तुत किया। मधुमिता सरकार और रीना हाज़रा ने भी गीत की प्रस्तुति दी। इशिका घोष ने नृत्य मंचन किया।

होली पर एक-दूसरे को बधाई देते लोग।

होली पर गुलाल लगा बधाई देते लोग।

होली पर गुलाल लगाते लोग।

होली की मस्ती में युवा।

पिचकारी से रंग खेलते बच्चे।

होली पर फगुआ गीत गाते लोग।

एसपी को गुलाल लगाते लोग।

बंगाली समाज की होली मिलन समारोह में शामिल लोग।

गुलाल लगाती युवती और मौजूद महिलाएं।
खबरें और भी हैं...