पाेस्को एक्ट के तहत आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज
तिसरी | तिसरी थाना क्षेत्र बेलवाना पंचायत के गोलगो गांव का सात वर्षीय कन्या के साथ 30 वर्षीय युवक द्वारा छेड़छाड़ के मामले में पीड़िता के पिता के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 17/20, धारा 373, पाेस्को एक्ट के तहत आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। तिसरी थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया आवेदन मिलने के पश्चात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है। आरोपी फरार चल रहा है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।