पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पान दुकान में लगी आग, सभी समान जल कर राख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरिया | सरिया झंडा चौक स्थित हाईस्कूल गेट के बगल स्थित एक पान दुकान सह जेनरल स्टोर में आग लग जाने से लगभग एक लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जल कर खाक हो गई। भुक्तभोगी दुकानदार देव कुमार मंडल ने बताया की शनिवार रात 11.30 बजे दुकान बंद करके वह घर चला गया। इसके बाद रात के 1.30 बजे के करीब बाजार में पहरेदारी कर रहे बहादुर ने दूरभाष पर दुकान में आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद वे दुकान पहुंचे जहां पूरी दुकान में भयंकर आग लगी हुई थी। रविवार की सुबह घटना की सूचना सरिया पुलिस को दी गयी जिसमें अज्ञात पर आग लगाने की शंका व्यक्त की गयी है।
खबरें और भी हैं...