पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dumri News Five People Rushing Into Uncontrolled Car Hit Electric Pole Hospitalized

अनियंत्रित कार बिजली पोल से टकराई सवार पांच लोग गंभीर, अस्पताल में भर्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निमियाघाट थाना क्षेत्र के पोरैया गांव के समीप जीटी रोड पर बीती रात एक आल्टो कार के अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराने से कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को धनबाद रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की रात धनबाद के राजगंज से एक कार में सवार होकर पांच लोग धनवार बारात जा रहे थे। पोरैया के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक बिजली पोल में जा टकरायी। इस दुर्घटना में राजगंज निवासी बुलबुल सिंह चौधरी, अमर चौधरी, नारायण रजक, और कारू रजवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में इलाजरत घायल।
खबरें और भी हैं...