झाड़ी से फेंका हुआ मिला नवजात मिला, जुटी भीड़
गांडेय प्रखंड मुख्यालय के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गांडेय शाखा के समीप मुरली वर्मा के घर के पीछे झाड़ी में बुधवार की अहले सुबह नवजात के रोने की आवाज पर गांडेय निवासी मनोज कुमार वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे तथा नवजात को झाड़ी से बाहर निकाला। बाद में घटना की सूचना पर लोग जुटे। झाड़ी में मिले नवजात को गांडेय निवासी मनोज कुमार वर्मा एवं उसकी प|ी रूबी देवी ने भगवान का सौगात मानकर अबोध को पालने की इच्छा जतायी। हालांकि घटना की सूचना पर चाइल्ड लाइन के अधिकारी गांडेय पहुंचे और नवजात को इलाज के लिए गिरिडीह ले गए। इस दौरान गांडेय निवासी मनोज कुमार वर्मा एवं उसकी प|ी रूबी देवी लगातार बच्चे के साथ रही और उसे पालने की बात कही। गांडेय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भरत लाल शर्मा ने कहा कि गांडेय के मनोज कुमार वर्मा नवजात शिशु की देखभाल तथा पालने की बात कह रहा है। सूचना पर चाइल्ड लाइन के अधिकारी नवजात को इलाज के लिए गिरिडीह ले गए हैं। कहा कि चाइल्ड लाइन के अधिकारियों का कहना है कि नवजात को कानूनी प्रक्रिया के बाद ही दिया जा सकता है।