छात्रा ने युवक पर यौन शोषण का लगाया आरोप
शादी का प्रलोभन देकर एक छात्रा के साथ कई वर्षों से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कर्णपुरा पंचायत का है।
बताया जाता है कि दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाया। लेकिन जब शादी करने की बात छात्रा ने युवक से कही तो युवक ने इनकार कर दिया।
पहले तो छात्रा ने युवक को मनाने की कोशिश की लेकिन उसने
बात नहीं मानी। अंततः छात्रा ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इधर इस मामले में बेंगाबाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।