बिजली समस्या के लिए सरकार जिम्मेवार: भाजयुमाे
बगोदर | भाजयुमो के गिरिडीह जिला अध्यक्ष आशीष कुमार बॉर्डर ने बिजली समस्या के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सीधे जिम्मेदार ठहराया है। जारी प्रेस बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री 100 यूनिट फ्री बिजली देने के दावे कर रहे हैं। जबकि पूर्ववर्ती रघुवर सरकार के कार्यकाल में 16 से 24 घंटे मिलने वाली बिजली वर्तमान में महज डेढ़ से 2 घंटे मिल पा रही है। मुख्यमंत्री से मांग की है कि पहले राज्य के लोगों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की व्यवस्था करें फिर 100 यूनिट फ्री बिजली देने की कार्रवाई करें।