- Hindi News
- National
- Giridih News Government Should Strictly Prohibit Incidents Of Violence And Rape
हिंसा व दुष्कर्म की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाए सरकार
अम्बेदकर सामाजिक संस्थान तथा एक्शन ऐड के सहयोग से रविवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस बरहमोरिया पंचायत भवन, गिरिडीह में मनाया गया। इस अवसर पर बरहमोरिया पंचायत तथा बेरदोंगा पंचायत के लगभग 200 महिलाओं की उपस्थिति हुई। इस अवसर पर संस्था सचिव रामदेव विश्वबंधु ने कहा कि हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे देश में मनाया जाता है। महिलाएं आज किसी से कम नहीं हैं। धरनीधर प्रसाद ने कहा कि महिला पुरुषों में समान मजदूरी के लिए आवाज उठाने की जरुरत है। हमारे देश में महिलाओं की अपेक्षा पुरूषों को ज्यादा महत्व दिया जाता है, जो नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर बारहमोरिया पंचायत के मुखिया मुन्ना प्रसाद, संजू देवी, खुशबु देवी, कुंती देवी ने भी अपनी बात को रखा। मंच संचालन संजना सिंह और धन्यवाद ज्ञापन गौतम सागर द्वारा किया गया। मौके पर वजीर दास, जमेल किस्कू, गौतम सागर, संजना सिंह, असगर अंसारी उपस्थित थे।