पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गावां प्लस टू हाईस्कूल परिसर में शनिवार को समावेशी शिक्षा के बैनर तले प्रखंड संसाधन की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच मेगा एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से जिला समन्वयक सिउली मुखर्जी, बीपीओ गंगाधर पांडेय व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में गावां व तिसरी से काफी संख्या में दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। जिसमें गावां के 82 व तिसरी के 35 दिव्यांग बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य जांच कराया गया और मेडीसिन का भी वितरण किया गया। जिला समन्वयक मुखर्जी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलती है। आज के दौर में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य से भी बच्चों को जोड़ना बहुत जरूरी है।

स्वास्थ्य जांच के बाद दिव्यांग बच्चों को भोजन कराते लोग।
खबरें और भी हैं...