- Hindi News
- National
- Giridih News Health Secretary Will Review Today Preparations For Prevention Of Corona Virus
कोरोना वायरस से बचाव की तैयारी की समीक्षा आज करेंगे स्वास्थ्य सचिव
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया
कोरोना वायरस को लेकर झारखंड सरकार के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने सिविल सर्जन गिरिडीह को 12 मार्च 2020 को पत्र जारी करते हुए रोक थाम को लेकर की गई तैयारी की रिपोर्ट मांगा है। तैयारियों की समीक्षा 13 मार्च 2020 को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। सरकार के प्रधान सचिव के पत्र के संबंध में सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिन्हा ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव एवं रोक थाम के लिए जिले के सभी प्रखंड चिकित्सा प्रभारी को विशेष रुप से अपने क्षेत्र भ्रमण करने का निर्देश दिया है। साथ ही सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित रोगियों पर विशेष निगरानी रखते हुए अचानक इसकी संख्या में बढ़ोतरी होने पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कहा कि सदर अस्पताल परिसर के एक कक्ष में आईसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। जिसमें कोरोना वायरस से संबंधित आईईसी मेटेरियल जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर पर उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के लिए हेल्प लाईन मोबाईल नंबर 6200532074 दीपक कुमार आईडीपीएस का जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति शक के दायरे में आने पर सदर अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के बाद रक्त नमूना लेने एवं उपचार के लिए चिकित्सा पदाधिकारी एंव पारा मेडिकल के लिए दस प्रोटेक्शन गॉन, मास्क एंव गलॉप्स की व्यवस्था सदर अस्पताल में उपलब्ध है। सिविल सर्जन ने कहा कि जिले के विभिन्न विद्यालयों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा विद्यार्थियां को जागरूक किया जा रहा है।
6200532074