- Hindi News
- National
- Giridih News Hearing On 62 Applications In Janata Durbar Execution Of Many
जनता दरबार में 62 अावेदनाें पर सुनवाई, कई का निष्पादन
डीसी राहूल कुमार सिन्हा ने समाहरणालय में जनता दरबार लगाया। जहां जिला के अलग-अलग हिस्सों से आम जन अपनी शिकायत लेकर आए थे। उपायुक्त ने एक-एक कर आम जनो से मिलकर उनकी शिकायत सुनी और सभी शिकायतों पर संबंधित पदाधिकारियों से कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। कुछ समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। उपायुक्त के समक्ष पहुंचे लोगों ने बच्चों का स्कूल में नामांकन, पेंशन, पथ निर्माण, भू-अर्जन, सामाजिक सुरक्षा, अतिक्रमण, जमीन मुआवजा, इलाज, राशन कार्ड, आपूर्ति, सिंचाई की व्यवस्था, मुआवजा से संबंधित भुगतान आदि शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखी।
जनता दरबार में गिरिडीह, बिरनी, पीरटांड़, गांडेय, डुमरी, तिसरी, जमुआ, सरिया, बगोदर एवं बेंगाबाद से फरियादी पहुंचे थे।