पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली मिलन समारोह से होलियाना हुआ माहौल, उड़े गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गिरिडीह नगर की ओर से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मौके पर जिला संघचालक ब्रजनंदन प्रसाद, नगर संघ चालक सांवरमल शर्मा वैद्य, जिला प्रचारक विकास गौतम उपस्थित हुए।

जिला प्रचारक ने कहा कि भारत में होली बसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। रंगों का त्योहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह पर्व सामाजिक सद्भाव, प्रेम, बंधुत्व का संदेश देता है। संघ ऐसे उत्सवों के माध्यम से एक दूसरे को गुलाल लगाकर सामाजिक समरसता का भाव जगाता है। मौके पर काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। ढोल मजीरा पर होली के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किया गया।

समारोह में मुकेश रंजन सिंह, सत्यम सिंह, सन्नी सिंह, नलिन कुमार, चुन्नूकांत, संतोष खत्री, संदीप खंडेलवाल, राजेन्द्र लाल बरनवाल समेत काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।

खोरीमहुआ संवाददाता के अनुसार आरएसएस चादगर, बांधी, करिहारी शाखा द्वारा धनवार के चादगर में सरस्वती शिशु मंदिर संघ स्थान में होली मिलन समारोह आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित सभी स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को होली की बधाईयां दी और सभी के लिए मंगलकामना भी की। हजारीबाग विभाग के शारीरिक प्रमुख सुखदेव पंडित, प्रचार प्रमुख महेंद्र शर्मा, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ज़िला अध्यक्ष महेश राय, मण्डल अध्यक्ष विवेक विकास, मुखिया संजय कुमार यादव, दीनदयाल, मोहन राम, कैलाश यादव, अरुण साव, होरिल राय, आनंद मंडल, देवानंद रविदास, अनिल पाण्डेय, मंतोष उपाध्याय, सुरेन्द्र कुमार राम, बनवारी ठाकुर, सुरेश साव, पवन वर्मा, नरेश यादव, अर्जुन राय, रवींद्र पंडित, मिथिलेश राम, राजेश वर्मा, सुनील दास, शिवम मंडल, नकुल मंडल, विनोद मंडल, रोहित मंडल, शिवकुमार, संतोष आदि थे।

अग्रवाल समाज ने गुलाल लगा दी एक-दूसरे को बधाई

गिरिडीह | बरवाडीह पुलिस लाइन स्थित अनिरुद्ध अग्रवाल के आवास में अग्रवाल समाज का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरूष शामिल हुए। मौके पर समाज की एकता बनाए रखने का लोगांे का संकल्प लिया। साथ ही एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर लक्ष्मी अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, विकाश चंद्र अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, बिनोद अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, गणेश चन्द्र अग्रवाल, शम्भू शंकर अग्रवाल, सदावृक्ष अग्रवाल, राजेन्द्र, विकास, कुलदीप आदि थे।

थाना परिसर में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

गावां| गावां थाना परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों व समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। मौके पर लोगों ने ढोलक, झांझ, मंजीरे की धुन पर जम कर होली के गीत गाये। वहीं सबों ने एक-दूसरे को अबीर, गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर विचार व्यक्त करते थाना प्रभारी श्रीकांत ओझा ने कहा कि होली आपसी प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है। मौके पर जिप सदस्य इमरान अंसारी, राजेन्द्र चौधरी, उपप्रमुख नवीन यादव, दिनेश पांडेय, मेराजउद्दीन, अंकज सिंह, पवन सिंह, अजय सिंह, सोनू कुमार, अमरदीप निराला, मकसूद आलम, ब्रह्मदेव शर्मा, श्रीराम यादव, प्रमोद, अर्जुन राम, प्रवीण कुमार, वहाब खान आदि थे।

जमुआ में होली मिलन समारोह में उड़े गुलाल

जमुआ | जमुआ प्रखंड के प्रसिद्ध झारो नदी तट स्थित बाबा मुक्तेश्वर धाम में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली में सामाजिक कटुुता कम करने का आह्वान किया गया। मौके पर समाज के उन्नयन के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया। समारोह में आरएसएस के हजारीबाग विभाग सह कार्यवाह मुकेश रंजन ने कहा कि होली सामाजिक तानेबाने को मजबूत बनाने का त्योहार है। कार्यक्रम में गिरिडीह खंड कार्यवाह संतोष खत्री, बालगोविन्द यादव, मनोज हाजरा, अमरेंद्र, सूरज, राजेश, पवन आदि थे।

सरिया में मोबाइल एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन

सरिया | सरिया कॉलेज के समीप रविवार को मोबाइल एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक- दूसरे को रंग, अबीर लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही पकवान का जम कर लुत्फ उठाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष मोदी ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है जो आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और वसंत की शुभ शुरूआत भी है। मौके पर संतोष कुमार, उपेन्द्र भारती, तरूण मंडल, इन्दु शर्मा, सोनू मोदी, प्रेम मंडल, मंटू गुप्ता, विवेक, घनश्याम पंडित, उपेंद्र प्रसाद मोदी, मदन ठाकुर उपस्थित थे।

जमुआ थाना में होली मिलन समारोह में उपस्थित थाना प्रभारी व अन्य।

होली को लेकर बैठक करते पुलिस अधकारी व अन्य।

होली मिलन समारोह में शामिल युवा।

होली मिलन समारोह में शामिल महिलाएं व पुरुष।

आरएसएस के होली मिलन समारोह में उपस्थित स्वयं सेवक।
खबरें और भी हैं...